प्रायोगिक परीक्षाओं में भी उड़नदस्ते लगेंगेBhaskar News| Jan 6, 2015, 06:28:00 AM ISTअजमेर।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 जनवरी से शुरू हो रही प्रायोगिक परीक्षाओं में सैद्धांतिक परीक्षाओं की तर्ज पर उड़नदस्ते ही तैनात किए जाएंगे। यह सिद्धांतत: तय हो चुका है, अब इस पर परीक्षा समिति की मुहर लगना बाकी है।बोर्ड में प्रायोगिक परीक्षाओं के दौरान बोर्ड आब्जर्वर के रूप में कॉलेज व स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति करता रहा है। इस बार यह परिपाटी बदल रही है। बोर्डको मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतर आब्जर्वर एजेंट के रूप में काम करने लगे थे। बोर्ड को काफी गंभीर शिकायतें मिली थीं। ये शिकायतें विद्यार्थियों के साथही स्कूल संचालकों की ओर से भी मिली थी। पिछले सालों में कुछ आब्जर्वर से संबंधित वित्तीय लेनदेन के मामले सामने आए थे। इसे देखते हुए बोर्ड ने इस बार प्रायोगिक परीक्षा के दौरान आब्जर्वरों की नियुक्ति नहीं करने का निर्णय लिया है। अचानक होगा निरीक्षण : बोर्ड इस बार प्रायोगिक परीक्षा के दौरान तैनात होने वाले उड़नदस्तों में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और शिक्षकों को शामिल कियाजा सकेगा। उड़नदस्ते प्रायोगिक परीक्षा वाले केंद्र पर अचानक पहुंचेंगे। परीक्षा सही चल रही है या नहीं, इसका भी जायजा लेंगे। तैयारियां जारी है 'प्रायोगिक परीक्षाओं में सैद्धांतिक परीक्षा की तर्ज पर उड़नदस्ते ही लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां जारी हैं।' -प्रो. बीएल चौधरी, अध्यक्ष, माशिबो
No comments:
Post a Comment